संस्था का परिचय :-

तहसील प्रेस क्लब मध्यप्रदेश की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारों को उनका अधिकार दिलाना और उन्हें समय-समय पर कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण करना । इसके साथ ही अनेक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय है । सराकोद्वारक परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज की प्रेरणा से स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा शाहगढ़ के सहयोग से वर्ष 2013 से प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा बच्चों का सम्मान कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया । 2022 से नगर गौरव आचार्य देवनन्दी जी महाराज की प्रेरणा से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है । इसके साथ नगर में समाज सेवा, चिकित्सा सेवा, शिक्षा सम्मान, युवा सम्मान, कला सम्मान में नगर गौरव उपाधि एवं पत्रकारों के लिए पत्रकार श्री की उपाधि देकर सम्मानित करते आ रहे हैं । इसके साथ स्वच्छता अभियान नशा मुक्ति, पटाखों से हानि एवं जनहित में लागू शासकीय योजनाओं का पोस्टर एवं संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार प्रसार करना है । क्लब का पाक्षिक समाचार पत्र तहसील प्रेस प्रकाशित होता है ।


उद्देश्य :-

भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना ।

प्रतिभाओं का सम्मान करना ।

शासकीय जन हित योजनाओं का प्रचार - प्रसार करना ।

नशा मुक्ति हेतु प्रयासरत ।

राष्ट्रीय हित में आयोजित कार्यक्रमों का प्रचार - प्रसार करना ।

स्वास्थ्य, शिक्षा का प्रचार - प्रसार करना ।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागृति लाना ।