बाल्मिकी वार्ड में खड़ा बिजली खंभा मकान की दीवार पर जा गिरा।  बड़ा हादसा टला 


बाल्मिकी वार्ड में खड़ा बिजली खंभा मकान की दीवार पर जा गिरा। 
बड़ा हादसा टला 
शाहगढ़। बाल्मिकी वार्ड स्थित हरिजन मोहल्ले में बिजली खंभा खुमान अहिरवार के  मकान की दीवार पर जा गिरा। तार की चपेट में किसी के नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने शाहगढ़ बिजली विभाग में सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। घटना शुक्रवार तड़के 5.30 बजे की है। अखबार वितरित करने निकले पत्रकार प्रकाश अदावन सहित मौजूद कई लोगों ने बिजली खंभा गिरा देखा, फोरन ही लोगों को सतर्क किया और बिजली विभाग में सूचना दी, मोहल्लेवासियों ने झुके हुए जर्जर खंभे को बदलकर नया खंभे लगाने की मांग की है।

फोटो सहित