शाहगढ़ की बेटी बनेगी ,सहायक निदेशक, शिक्षा विभाग ।

सागर । जिले की तहसील शाहगढ़  के स्वामी विवेकानंद वार्ड के सतभैया अदावन परिवार की बेटी पूजा जैन का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 में सहायक निदेशक, शिक्षा विभाग ( असिस्टेंट डायरेक्टर एजुकेशन डिपार्टमेंट)के रूप में चयनित हुई। पूजा शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी बनेंगी। पूजा के पिता राजकुमार अदावन किराने की छोटी सी दुकान के अलावा कृषक हैं। माता जयंती एक धर्मज्ञ कुशल गृहिणी हैं।परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहिन रिया जो की अल्पसंख्य विभाग में जिला संचालक के पद पर आसीन हैं, भाई हर्ष जैन बीटेक के छात्र है। घर में खुशी का माहौल बना हुआ है शनिवार को पूजा की सगाई की रस्म निभाई जा रही थी शाम को करीब साढ़े छह बजे जैसे ही पूजा ने अपने माता पिता को अपने चयन की जानकारी दी तो पूरा परिवार दोहरी खुशी से झूम उठा।

हमने कभी बेटी नहीं बेटा ही माना पूजा के पिता राजकुमार ने बताया परिवार ने कभी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया।  हमेशा दोनों बेटियों को अपने बेटे की तरह ही माना, जो वह करना चाहती थी, उसमें पूरा सहयोग दिया। शाहगढ़ में ही हायर एजूकेशन की पढ़ाई पूरी करके बड़ी बेटी पूजा और छोटी बेटी रिया बहनों ने इंदौर में एक साथ में रहकर परीक्षा की तैयारी की थी।  बीएससी व एमए की पढ़ाई वहीं पर छात्रावास में रहकर तैयारी की। छोटी बेटी रिया को पहले ही प्रयास में सफलता मिली और  अल्पांख्यक विभाग में  जिला संचालक बनी लेकिन बड़ी बेटी पूजा को पांचवे प्रयास में यह सफलता मिली। सगाई  एक दिन पहले ही पूजा ने पिता से  कहा था जल्द ही परिणाम आने की संभावना है। पूजा 2018 से परीक्षा दे रही थीं। अब सफलता मिली।


पूजा ने अपने माता पिता, गुरुजनों और बड़े भाइयों छोटी बहिन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते कहा की आपकी मेहनत और समर्पण ने हमे इस उपलब्धि तक पहुँचाया है। यह आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, उन्होंने  शिक्षा विभाग में मिली जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए  मध्य प्रदेश के बच्चों के भविष्य को उज्ववल करेंगे। सभी ने उनकी हासिल उपलब्धि की शुभकामनाएँ दी और आशा करते हैं कि आप अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे।