नवागत थाना प्रभारी अंजली उदौनिया से नगर परिषद सीएमओ पदम कुमार जैन ने की भेंट*

नवागत थाना प्रभारी अंजली उदौनिया से नगर परिषद सीएमओ पदम कुमार जैन ने की भेंट।

 

बण्डा। बण्डा पुलिस थाने में हाल ही में पदस्थ की गईं नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक अंजली उदौनिया से नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदम कुमार जैन (सीएमओ) ने बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नगर की कानून व्यवस्था, स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा एवं नगर विकास के मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। सीएमओ जैन ने टीआई अंजली उदौनिया को नए दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए नगर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पारस्परिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। टीआई उदौनिया ने भी नगर परिषद से समन्वय बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया। यह मुलाकात प्रशासनिक स्तर पर समन्वय और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।