यूपी के मेरठ से छतरपुर अवैध लकड़ी लेकर जा रहा ट्रक हीरापुर में हुआ जब्त। तीन लाख कीमत की अवैध लकड़ी थी ट्रक में।

 

 

यूपी के मेरठ से छतरपुर अवैध लकड़ी लेकर जा रहा ट्रक हीरापुर में हुआ जब्त।

 

तीन लाख कीमत की अवैध लकड़ी थी ट्रक में।

 

 

शाहगढ़। निजी क्षेत्र में भी खड़े हुए हरे भरे पेड़ो को काटना और उनका बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करने वालें को सजा और जुर्माना दोनों तय होने के बाबजूद जंगल काटने वालों में कोई भय नहीं रहता। गुरूवार को लकड़ी से भरा हुआ ट्रक दिन दहाड़े छतरपुर जा रहा था। यूपी के मेरठ से लकड़ी लेकर निकला यह ट्रक यूपी 95टी 3686 जोकि करीब 7 सौ किलो मीटर लंबा रास्ता तय किया जिसे शाहगढ़ वन विभाग ने गुरूवार को हीरापुर में पकड़ा। छतरपुर जिले के चंदला निवासी इदरीश खान से पूछताछ की लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले,ट्रक चालक ने मेरठ के एक किसान के खेत से यह श्यामर की लकड़ी लाए जानें की बात कही, वन विभाग से इस संबंध में कोई परमिशन नही थी। वन विभाग की टीम ने लकड़ी समेत ट्रक को जप्त कर हीरापुर वन चौकी में रखा। डिप्टी डेंजर जीपी गोतम ने बताया कि करीब तीस घन मीटर लकड़ी को जब्त किया, करीब तीन लाख रुपए कीमत आंकी गई है,बिना टीपी स्वीकृति के लकड़ी का परिवहन करना अवैध है, अवैध कार्य में लिप्त होने होने पर जुर्माना और सजा का दोनों का प्रावधान है। फिलहाल ट्रक को जप्त जब कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक को पकड़ने की कार्यवाही में डिप्टी रेंजर शैलेंद्र तिवारी , सरमन दुबेदी, अजय जाटव, राजू खान भी साथ रहे।

 

फोटो सहित