नाबालिग के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म। एक आरोपी गिरफ्तार।

शाहगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ खेत पिछ्ले दो माह के दौरान दुष्कर्म होने का मामला शनिवार को सामने आया है।  हालाकि इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस को सूचना मिलते ही फोरन मामले की जांच शुरु कर जानकारी ली। शाहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर कर गांव के ही एक खेत में गांव के कुछ युवकों ने रेप कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता की मां और नाबालिग के कथन और एकत्रित किए गए सबूतों के आधार  पर युवकों के विरुद्ध् दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

शाहगढ़ पुलिस के अनुसार एक नाबालिग के साथ युवकों ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।