पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर चार दिवसीय रक्तदान शिविर 16 मई से दीपाली होटल सागर में ।

पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर चार दिवसीय रक्तदान शिविर 16 मई से दीपाली होटल सागर में ।

सागर। पूर्व गृह मंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में 16/17/18/19 मई, 2025 को आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारियों को लेकर युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह की अध्यक्षता में युवा कार्यकर्ता बैठक रूद्राक्ष धाम बामोरा सम्पन्न हुई। उल्लेखनीय है कि दीपाली होटल परिसर में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर का यह 10 वां वर्ष है, विगत नौ वर्षो के रक्तदान शिविरों से एकत्रित 11 हजार यूनिट से अधिक ब्लड को सागर व प्रदेश के विभिन्न रक्त बैंकों को दान किया जा चुका है।*