ब्र. मनीष भैया ने किया शिक्षण शिविरों का निरीक्षण पूजन शिविर के साथ मेहंदी पेंटिंग की चल रही है क्लासें

बाकुडा /- परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के जन्म दिवस के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के सराक में आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी आर्यिका श्री आर्ष मति माताजी आर्यिका श्री सुज्ञान मति माताजी के आशीर्वाद से ब्र.मंजुला दीदी, ब्र. मनीष भैया के निर्देशन में भारतवर्षीय सराक ट्रस्ट के तत्वावधान में ज्ञान संस्कार बाल शिक्षण शिविरों में सभी स्थान लखनपुर, बारकोना, राजामेला,भोक्ताबांध, हारीबांगा, लक्ष्मणपुर, साहिबखेड़ा, खगड़ा, चुडरी पूजन  प्रशिक्षण के साथ पेंटिंग मेहंदी नृत्य की क्लासों के लिए स्नेहा जैन और कु. साधिका जैन द्वारा बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ लोकिक कलाओं का प्रशिक्षण से शिक्षण शिविर  सफलता की ओर अग्रसर हैं इसके बाद मध्य प्रदेश से पधारे विद्वान, पं. रीतेंद्र जैन, राजकुमार शास्त्री, जिनांश जैन, विदुषी सपना जैन, कु. काव्या जैन द्वारा शिक्षण शिविर में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है शिविर निर्देशक ब्र. मनीष भैया ने शिक्षण शिविरों का निरीक्षण किया जिसमें सर्वप्रथम बारकोना पहुंचकर बच्चों से शिक्षण शिविर के विषय में जानकारी शिविरों का महत्व किस लिए है इसके बाद भैया जी मोलाहीर पहुंच कर बच्चों से धार्मिक क्लासों की जानकारी ली। शिविर मुख्य संयोजक मनीष विद्यार्थी सागर ने बताया कि पांच दिवसीय संस्कार शिविरों की आयोजन से निश्चित ही संस्कारों का बीजारोपण होगा।स्थानीय स्तर पर बाकुड़ा जिला सराक ट्रस्ट के अध्यक्ष गयाराम जैन, सचिव संजय जैन, डॉ प्रदीप जैन,रामदुलार जैन, लखन जैन राजा मेला, शक्तिपथ जैन, शिक्षण शिविरों को सफल बनाने मैं अपना योगदान दे रहे हैं।