शाहगढ़ से अष्टापद जा रहे जैन यात्रियों ने थुवनजी और बजरंगगढ़ के दर्शन किए।
संध संचालक के सेवा भाव से भावुक बुजुर्ग दंपति सभी ने दिया आशीर्वाद।
शाहगढ़।शाहगढ़ से अष्टापद जा रहे यात्रा संघ के पचास जैन यात्रियों ने थुवनजी और बजरंगगढ़ के दर्शन किए। शुक्रवार को पंचरंगी झंडा दिखाकर रवाना हुई एसी कोच बस में पचास यात्रियों के समूह को शुद्ध जल से बने शाकाहार भोजन की व्यवस्था दे रहे संघ संचालक मनोज जैन ने बताया कि 13 दिवसीय यात्रा में थुवन जी और बजरंगढ़, से होते हुए चन्दखेड़ी (खानपुर), कोटा (दादाबाड़ी), श्री बिजौलिया पारसनाथ, जहाजपुर, पदमपुरा (बाड़ा), महावीरजी, तिजाराजी, बड़ागाँव खेकड़ा (त्रिलोक तीर्थ), अही क्षेत्र पारसनाथ, हस्तानापुर, बहेलनाजी, हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, अष्टापद (कैलाशगिरी), मथुरा चौरासी, मुरैना (ज्ञान तीर्थ), करगुवाँ जी (झाँसी) से वापिस शाहगढ़ आएगी , यात्रियों के शुद्ध भोजन नाश्ता सहित यात्रा में शाहगढ़ सहित पन्ना, बड़गांव,धुवारा, छतरपुर, खड़ेरी,आदि से पचास यात्रियों जिसमें बुजुर्ग दंपति भक्ती श्रध्दा से दर्शनार्थ कर रहे हैं। आपको बता दें कि यात्रा कर रहे बुजुर्ग दंपति सभी संघ संचालक की भरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनको ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए देखे गए हैं।
पंडित देवलिया जी महाराज ने कहा कि यात्रा में भोजन आदि सेवा भाव करने वाले संघ संचालक मनोज शाह भोजनालय वाले परिवार की यह अनुकरणीय पहल है, इतने बड़े जत्थे के संघ को तीर्थ के लिए प्रेरित करना बहुत बड़ी बात हैl प्रभु आपकी मेहनत को सफल करें और आपको जितने उत्साह से जा रहे है हसीं ख़ुशी से तीर्थ करके लौटे यही प्रभु से प्रार्थना हैl


