देश की सुरक्षा के लिए हम सभी नागरिक जिम्मेवार हैं - ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी  झांकी देश भक्ती का सजीव चित्रण देखने लगा अबार मेला

 

देश की सुरक्षा के लिए हम सभी नागरिक जिम्मेवार हैं - ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी 

 

झांकी देश भक्ती का सजीव चित्रण देखने लगा अबार मेला।

 

 

शाहगढ़।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय द्वारा देश की सुरक्षा में नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर अबार माता मंदिर प्रांगण में लगीं चैतन्य देवियों की झांकी में भारत माता के साथ वीर सिपाही को दिखाया गया, देश की सुरक्षा के संदेश दे रही सजीव झांकी में सचित्र वर्णन किया गया,भारत मां की रक्षा के लिए वीर सिपाही सीमा पर तैनात हैं लेकिन उनकी रक्षा के लिए भारत के देवीय शक्तियों की मदद रहती है देवीय शक्तियों का आशीर्वाद हमारे वीर सिपाही पर बना रहता है वीर सिपाहियों के सुरक्षित होने पर ही हमारा देश सुरक्षित है। बड़ा मलहरा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी ने कहा कि भारत देश को ही भारत माता मातृभूमि कहा गया है तो ऐसा हमारा महान देश है जहां शिवशक्तियों को इतना महान माना गया है हमें अपने देश पर गर्व है देश की सुरक्षा के लिए हम सभी नागरिक जिम्मेवार हैं जिसमें दुर्गुणों का नाश करने वाली देवी दुर्गा जी का हम पूजन और गायन करते हैं लेकिन उनके गायन के साथ हमें अपने अंदर की विकृतियों को दुर्गुणों को भी दूर करने की आवश्यकता है कार्यक्रम में घुवारा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी शाहगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी द्रोपती बहन मोहिनी बहन ज्योति बहन ने भी देश भक्ती से ओत प्रोत अपना व्ख्यान दिया।