आईसीआईसीआई बैंक में शाहगढ़ की बेटी परिधि जैन का चयन।

आईसीआईसीआई बैंक में शाहगढ़ की बेटी परिधि जैन का चयन।

शाहगढ़। नगर के स्वामी विवेकानन्द वार्ड निवासी मुकेश जैन की बेटी कु परिधि जैन का आई सी आई सी आई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर पद पर चयन हुआ।

डा. हरी सिंह गौर विश्व विद्यालय सागर से सात छात्र छात्राओं का चयन आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में हुआ। प्रदेश में चालीस पदो की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली गई जिसके आधार पर अन्य प्रतिभागियों के बीच समूहों में परिचर्चा करवाई गई, इसके आधार पर सागर केंद्रीय विद्यालय से 7 छात्रों को साक्षात्कार के लिए चुना गया।जिसमें शाहगढ़ की बेटी परिधि जैन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि पर शाहगढ़ नगर सहित घर पर खुशी का माहौल बना हुआ है।शाहगढ़ की बेटी की सफलता पर विश्व विद्यालय परिवार सहित सहपाठी सभी ने परिधि को बधाई व शुभकामनाएं दी।