सागर/- भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-10 की पुरुष/महिला युवा शाखाओं के अध्यक्ष/मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री की कार्यशाला जैन मिलन मकरोनिया के आथिध्य में विवेकानंद हाॅल दीन दयाल नगर सागर में मुख्य अतिथि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर इंजी. आर के जैन एवं अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया ने की।सर्व प्रथम चित्रानावरण, दीपप्रवज्लन, महावीर प्रार्थना कर सभी का स्वपरिचय कराया गया, आतिथ्य शाखा अध्यक्ष वीर सुरेश जैन बीज निगम द्वारा स्वागत भाषण, क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा अध्यक्षीय उद्भोदन के उपरांत नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर इंजी. आर के जैन द्वारा शाखा अध्यक्ष की संगठन के प्रति जिम्मेदारी ,शाखा संचालन के सम्बन्ध में,क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना कविता जैन ने शाखा मंत्री के क्या कार्य हैं विस्तार से दिशा निर्देश दिए। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अतिवीर प्रमोद भाईजी ने शाखा का कोष किस प्रकार एकत्रित एवं खर्च का लेखा जोखा किस प्रकार तैयार किया जाएगा वही क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कॉर्डिनेटर वीर जिनेश जी बहरोल ने शाखाओं में मासिक बैठक के महत्व एवं अनिवार्य बताया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मनीष शास्त्री द्वारा प्रचार मंत्री के कर्तव्य समाचार एवं फोटो किस प्रकार भेजी जावेगी पर जानकारी दी गई।अंत में वरिष्ठ राष्ट्रीयउपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जी द्वारा अपने संबोधन में राष्ट्रीय क्षेत्रीय संयोजक के शाखा में उपयोगिता अधिकार एवं जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए किस प्रकार शाखा को सक्रिय रख सकते हैं मार्गदर्शन दिया/क्षेत्रीय/शाखा पदाधिकारियों को यथायोग्य जिम्मेदारी के निर्वहन करने की अपील की गई जिसे सभी ने स्वीकार कर मिलन के उत्तरोत्तर प्रगति का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती कविता जैन एवं अध्यक्ष मकरोनिया के मंत्री प्राचार्य रविंद्र जैन एवं आभार जैन मिलन मकरोनिया अध्यक्ष वीर सुरेश जैन बीजनिगम ने माना। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक अतिवीर महेश जैन,अतिवीर ऋषभ जैन स्टेशन मास्टर, वीर गुलझारी लाल जी, वीर संतोष जी,राष्ट्रीय संयोजिका वीरा.कल्पना सेठ, ममता जैन, संगीता चंदेरिया, शशि सतभैया, संगीता पड़ेले क्षेत्रीय पदाधिकारी संजय जैन शक्कर, मंजू जैन सतभैया, सुधीर डब्लू, अर्चना इंद्र श्री के साथ ही लगभग 29 शाखाओं के अध्यक्ष/मंत्री आतिथ्य शाखा के अध्यक्ष वीर सुरेश जी, मंत्री वीर रविन्द्र जी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वीर राजेश जी ,कोषाध्यक्ष वीर हेमचंद के साथ अन्य सदस्य शामिल रहे।आयोजित कार्यशाला में 29शाखाओं के 147 पदधिकारी शामिल हुए।सभी वीर /वीरांगनाओं ने जैन मिलन के उद्देशों को सफल बनाने के लिए संकल्प। व्यक्त किया। पंच परमेष्ठी की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी ने 12जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसा में मृत लोगों के लिए शोक स्वरूप श्रद्धांजलि दी गई।
29 शाखों के 147 पदाधिकारी हुए शामिल


