वर्णी जयंती सागर एवं अधिवेशन अहमदाबाद में संपन्न होगा वर्णी संस्थान विकास सभा कार्यालय का उद्घाटन

सागर /- वर्णी संस्थान विकास सभा की बैठक सन्मति भवन,सुभाष नगर सागर से डॉ पी.सी. जैन, मंत्री उदासीन आश्रम मुख्य अतिथि एवं संजय शास्त्री ढाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 बैठक में सर्वप्रथम भगवान महावीर के चित्रानावरण एवं दीपप्रज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया। मंगलाचरण,सामूहिक णमोकर मंत्र का वाचन कर बैठक की गतिविधियां प्रारंभ हुई। तत्पश्चात संस्था के संरक्षक पं. राजकुमार शास्त्री द्वारा विधि विधान पूर्वक महामंत्री कैलाश चंद जैन,महिला इकाई महामंत्री श्रीमती रश्मि जैन द्वारा कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर कराया गया। बैठक में महामंत्री कैलाश चंद्र जैन ने वर्ष भर आयोजित कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रमों के विषय में अपनी जानकारी दी। कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शास्त्री ने संस्था का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया। सभी ने द्वय दिवसीय वर्णी जयंती इस वर्ष मोराजी या उदासीन आश्रम सागर में मनाने का निर्णय किया, और एक दिन वर्णी ग्राम हंसेरा में वर्णी जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर विचार किया। संस्था का अधिवेशन परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में अहमदाबाद में संपन्न होगा। आचार्य श्री विभव सागर जी के सानिध्य में एक दिवसीय वर्णी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन इंदौर में होगा। सागर एवं आसपास के सभी दिगंबर जैन मंदिर समितियों से विचार विमर्श कर,दशलक्षण के बाद जल विहार के समय फुलमाल की बोली ज्ञान दान के रूप में रहें जिससे वर्णी जी की प्रभावना में चल रही गतिविधियों में सहयोग मिल सकें। इस वर्ष वर्णी संस्थान विकास सभा भी पयूर्षण महापर्व के अवसर पर विद्वानों को धर्म प्रभावना लिए अन्यत्र स्थानों पर भेज कर उत्कृष्ट कार्य करेगा। संस्थान की मासिक की पत्रिका 'वर्णी संदेश' का प्रकाशन सतत् रहेगा, पत्रिका का संपादन मनीष विद्यार्थी एवं सह संपादक राजकुमार जैन कर्द करेगें। सभी ने इन विषयों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। अंत में इस वर्ष पश्चिम बंगाल उड़ीसा झारखंड में आयोजित शिक्षण शिविरों में संस्थान के महामंत्री कैलाशचंद जैन द्वारा सहयोग करने पर उनका सम्मान किया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों का तिलक टोपी एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद जी एल.आई.सी एवं आभार कमलेश जैन जेरा ने माना। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक पं. विजय शास्त्री, सुरेश शास्त्री केवलारी,उत्तमचंद जैन अंकुर कॉलोनी, सुरेश जैन शास्त्री परसोरिया, कडोरी लाल जैन वण्डा, विमल जैन रामपुरा, पंडित राकेश जैन भाग्योदय अंत में सभी ने कैलाश चंद एवं श्रीमती रश्मि जैन को शादी की सालगिरह की शुभकामना दी एवं स्ल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।