बेटी की विदा का सामान लेने दलपतपुर आए वृद्ध पिता की सड़क हादसे में मौत।

बेटी की विदा का सामान लेने दलपतपुर आए वृद्ध पिता की सड़क हादसे में मौत।

शाहगढ़। हाइवे स्थित दलपतपुर के बस स्टैन्ड पर सागर तरफ से आ रहे तेज गति के कंटेनर ने सड़क पार कर रहा 60 वर्षीय वृद्ध किसान को टक्कर दे दी, सड़क पर घायल होकर गिरे वृद्ध के दोनों पैरों के ऊपर से लापरवाह कंटेनर चालक रौंदता हुआ मौके से भाग खड़ा हुआ।

घटना को अंजाम देकर भाग रहे कंटेनर का पीछा करके कुछ युवकों ने रूरावन गांव में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हाईवे स्थित घटना स्थल पर बीच सड़क पर घायल पड़े वृद्ध को उठाकर लोगों ने किनारे पर लिटाया और पैरों से लगातार हो रहे रक्त प्रवाह को कपड़े से बंद करने का प्रयास करते हुए देखें गए एक्सिडेंट के करीब एक घंटे गुजरने के बाद भी ना पुलिस आई ना ही एंबुलेंस, सड़क पर आवागमन बंद होने की स्थिति बनती जा रही थी जैसे तैसे एंबुलेंस पहुंची और घायल वृद्ध को एंबुलेंस से सागर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था की वृद्ध की बीच रास्ते में ही मौत हो गई।

 

.... बेटी की विदा का सामान लेने आया था दलपतपुर पिता ....

मंगलवार की सुबह दस बजे दलपतपुर के बस स्टैंड पर हुए वीभत्स सड़क हादसे ने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए, मृतक समीप के मगरा पंचायत के पात्रीकोटा गांव निवासी 60वर्षीय किसान श्री सींग गौड़ के रूप में हुई , मृतक के चार बेटे एक बेटी थी बेटी की शादी पिछ्ले अप्रैल माह की 20 तारीख को की थी, बेटी अभी अपने घर आई थी उसकी विदा करने के लिए रिश्तेदारों को आना था जिसकी तैयारी करने सामान आदि खरीदने के लिए मंगलवार को दलपतपुर आया था, वह पैदल चलकर सड़क को पार कर रहा था तभी सागर की ओर से तेज गति में आ रहा कंटेनर वृद्ध किसान को रौंदता हुआ भाग खड़ा हुआ। एक्सीडेंट हुए करीब आधा घंटे से ज्यादा गुजर गया लेकिन पुलिस और एंबुलेंस सेवा हमेशा की तरह देरी से उपलब्ध हुई। मृतक किसान था खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।