शाहगढ़ में ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया । रमा दीदी ने दिया आध्यात्मिक सुरक्षा का संदेश।

शाहगढ़ में ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया ।

रमा दीदी ने दिया आध्यात्मिक सुरक्षा का संदेश।

शाहगढ़। ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र, में रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक भावनाओं एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी रमा दीदी ने प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को दिव्यता और आत्मिक सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि राखी केवल रेशम की डोरी नहीं, यह आत्मा की पवित्रता, सुरक्षा, और श्रेष्ठ संकल्पों का प्रतीक है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जब आत्मा परमात्मा से जुड़ती है, तब वह हर प्रकार के विकारों और बुराइयों से रक्षा पाती है। उपस्थित भाई-बहनों से नशा मुक्त जीवन, शांतिपूर्ण व्यवहार और सद्भावना से भरपूर समाज निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने रक्षाबंधन को सांस्कृतिक पर्व के साथ-साथ आध्यात्मिक उत्थान का अवसर बताया।
 सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी द्वारा स्वागत भाषण दिया और रक्षाबंधन के आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डाला गया।
हरपालपुर से आई ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने बताया जीवन जीने की कला हमें परमात्म,ज्ञान से प्राप्त होती है जो हमारी सोच व्यवहार कर्म को सकारात्मक बनती है इसीलिए हमें आध्यात्मिक ज्ञान सत्संग को अपने दिन के दिनचर्या का हिस्सा बनाना अनिवार्य है आध्यात्मिक ज्ञान हमें वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने में साहस प्रदान करता है। अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद, साहित्य सामग्री, एवं पवित्र संकल्प-पत्र भेंट किए गए। उपस्थित युवक युवतियाँ एवं स्कूली बच्चों को राखी बाँधते समय भाई-बहनों को ईश्वरीय स्मृति दिलाते हुए “मैं एक शांतिमय, पवित्र आत्मा हूँ” जैसी सकारात्मक प्रतिज्ञाएँ कराई गईं। ए
 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ के अंत में भोलेनाथ जी की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।