धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। बच्चों के टेलेंट को देख, बजाई तालियां

शाहगढ़। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को गणतंत्र दिवस पर सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी देकर देश के वीर जवानों को नमन किया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम तहसील न्यायालय स्थित खेल ग्राउंड में आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि बतौर विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव और नगर परिषद अध्यक्ष राधा बाबूलाल खटीक  पहुंचे। तीनों अथितियों ने यहां पर ध्वजारोहण के बाद सलामी ली। मुख्यमंत्री के संदेश का जनपद अध्यक्ष मनीष यादव द्वारा किए गए वाचन वाचन के उपरांत तीन पूछे गए सवाल के जवाब देने वाले बच्चों को मंचासीन अथितियोंं द्वारा पुरस्कृत  किया गया, वहीं  विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के लिए कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्य समारोह में संदेशत्मक झांकियां ,नृत्य को प्रस्तुत,अपनी देश प्रेम, संदेश युक्त कला का प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया ।इसके अलावा हाल ही में पीएससी में चयनित अदावन परिवार को बेटी पूजा जैन का मंच से सम्मान किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मथौरिया ने न्यायालय में, तहसीलदार जीसी रॉय ने कृषि उपज मंडी स्थित कार्यालय, वहीं विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार और नगर परिषद अध्यक्ष राधा बाबूलाल खटीक ने नगर परिषद सहित नगर के झंडा चौक और किले के मुख्य द्वार पर सयुक्त रूप से मुख्य ध्वजारोहण किया। पुलिस थाने में थाना प्रभारी संदीप खरे, वक्सस्वाहा में थाना प्रभारी कृपाल मार्को,वन विभाग में रेंजर अंजू वर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय में अशोक तिवारी, स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डा एस के मनकेले ने जनपद शिक्षा केंद्र पर बीआर सी संगीता गर्ग, माडल स्कूल में प्राचार्य केशव सोनी, बिजली विभाग में जेई दीपक वर्मा, हीरपुर में सरपंच रजनी आठिया, हीरापुर चौकी में  अरविंद सिंह,पशु चिकित्सा केंद्र पर डा रोहित सिटोले,ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी।इसके अलावा भी अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस पर स्कूल कॉलेजों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हैं।ध्वजारोहण के बाद छात्र छात्राओं के लिए गणतंत्र दिवस के बारे में वक्ताओं द्वारा बताया गया।शहर सहित गांव गांव तक के स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सुबह से प्रभातफेरी निकाली गई।

विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश का संविधान निर्मित किया। जिसकी बदौलत आज हम सब निरंतर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहें है। लोकतंत्र में हम सबको अपनी भूमिका व अपने कामो के साथ देश प्रदेश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी।जनपद अध्यक्ष मनीष यादव ने  ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद राष्ट्र को मजबूती से चलाने के लिए भारत के संविधान का निर्माण हुआ। संविधान के अनुरूप भारत विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। सीएमओ विनय मिश्रा, सीईओ  प्रभाष राज ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।