दिल्ली/- भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का त्रैवार्षिक चुनाव 2025, 2028 की नामांकन प्रक्रिया बालश्रम दरियागंज दिल्ली में चुनाव अधिकारी वीर विनोद जैन व सहयोगी वीर सनत जैन, वीरा राखी जैन के साथ विधिवत पूर्ण की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें कुल 13 पदों के लिए नामांकन जमा किए गए। दी गई समय सीमा के बाद सभी पदाधिकारी गण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज, मेरठ,मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वीर नरेश चंद जैन, देहरादून,कार्यकरी अध्यक्ष(दक्षिण) वीर नरेंद्र जैन, बड़ौत,कार्यकारी अध्यक्ष(मध्य) वीर सुरेंद्र जैन, दिल्ली,कार्यकारी अध्यक्ष(उत्तर) वीर मनोज जैन, मुजफ्फरनगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर कमलेन्द्र जैन, सागर,उपाध्यक्ष वीर मनोज जैन बड़ौत महामंत्री (प्रशासन), वीर अजय जैन, सहारनपुर,महामंत्री (संगठन) वीर महेंद्र जैन ग्वालियरराष्ट्रीय मंत्री, वीर नरेश जैन, अशोक नगर,कोषाध्यक्ष वीर जय कुमार जैन, सोनीपत,प्रचार अध्यक्ष वीर राजेश जैन, ग्वालियर,प्रचार मंत्री वीर संजय जैन, दिल्ली वनें।
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के द्वारा अतिवीर कमलेंद्र जैन भारतीय जैन मिलन के तीन वर्षीय चुनाव में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया, क्षेत्रीय कार्य अध्यक्ष वीर संजय जैन शक्कर, राष्ट्रीय संयोजक अतिवीर इंजी. महेश जैन, क्षेत्रीय चेयरपर्सन वीरांगना मंजू सतवैया, क्षेत्रीय प्रचार मंत्री वीर मनीष विद्यार्थी, सुभाष नगर शाखा अध्यक्ष वीर विमल सतभैया साल माला अंग वस्त्र एवं पूज्य गणेश प्रसाद जी वर्णी चित्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेंद्र जैन ने कहा भारतीय जैन मिलन की स्थापना 1966 में देहरादून में हुई थी। इसकी देश में 1500 से ज्यादा शाखाएं सक्रिय हैं, क्षेत्र क्र.10 में 80 शाखाएं सक्रिय हैं। भारतीय जैन मिलन का मुख्य उद्देश्य समाज में समन्वय बनाकर रखना है, जैन मिलन द्वारा छोटे-छोटे आयोजन कर समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास रहा है और इसके सभी कार्यक्रम सफलतम एवं जैन धर्म की प्रभावना के लिए आयोजित होते रहतें हैं। देश भर समाजसेवी, श्रेष्ठी, पत्रकार बंधु सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की।


