भारतीय जैन मिलन,क्षेत्र 10 का क्षेत्रीय अधिवेशन संपन्न

भारतीय जैन मिलन,क्षेत्र 10 का क्षेत्रीय अधिवेशन संपन्न
5 नवीन शाखों का हुआ गठन, 30 शाखाओं ने कार्यक्रम लिया भाग

सागर | भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र. 10 की महिला जैन मिलन खिमलासा के तत्वावधान में जैन मिलन का क्षेत्रीय सम्मेलन मधुबन वाटिका खिमलासा जिला सागर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समारोह गौरव राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर विजय जैन गुना, मुख्य अतिथि अतिवीर कमलेंद्र जैन विशिष्ट अतिथी आर के जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,नरेश चंद राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, चंद्र कुमार समाज अध्यक्ष,अरुण जैन चंदेरिया क्षेत्रीय अध्यय,कल्पना सेठ राष्ट्रीय संयोजिका,वीर जिनेश बहरोल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, दिलेश चौधरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय शक्कर कार्यकारी अध्यक्ष,राकेश हरदुआ,हेमचंद बजाज, डालचंद जैन मंजू सतभैया,संगीता चंदेरिया ममता जैन,अर्चना लिवास, मंजू सेठ सुधीर डबलू, क्षेत्रीय प्रचार मंत्री वीर मनीष विद्यार्थी एवं खिमलासा महिला जैन मिलन से विनीत चौधरी अध्यक्ष, रुचि जैन मंत्री,ऋचा जैन कोषाध्यक्ष मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के शुरू में मंच उद्घाटनकर्ता इंजी.महेश जैन श्रीमती सुधा अभिषेक जैन सागर ने फीता काटकर किया, चित्रानावरण कर्ता श्रीमती कविता ऋषभ जैन दमोह दीपप्रज्वलनकर्ता इंजी.आर के जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया इसके बाद महावीर वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।स्वागत नृत्य महिला मिलन की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री कविता जैन किया, आभार विनीता चौधरी ने माना । कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया। स्वागत भाषण क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया ने दिया वार्षिक प्रतिवेदन क्षेत्र मंत्री कविता जैन ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में शामिल हुई 30 शाखोंओं को वर्ष भर किए हुए कार्यक्रम के अनुसार सम्मान किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ शाखा, श्रेष्ठ शाखा एवं अध्यक्ष मंत्रियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम समारोह गौरव राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना ने भारतीय जैन मिलन की महत्वता को बताया एवं वर्तमान समय में बढ़ रहा पंथवाद संतवाद को एक करने का कार्य जैन मिलन की विचारधारा के साथ हो रहा है। सभी को जैन मिलन से जुड़कर समाज को जोड़ने का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री एड. कमलेंद्र जैन ने कहा भारतीय जैन मिलन की देश नहीं विदेश में 1500 से ज्यादा शाखाएं हैं महिलाओं के लिए अलग से शाखा रहती है और उनके द्वारा आयोजित गतिविधियां देशभर में अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं। खिमलासा में आयोजित क्षेत्र सम्मेलन के दौरान पांच नवीन शाखाएं का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन जैन संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए कार्य कर रहा है जो सराहनीय हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जैन मिलन की प्रमुख शाखा,वरिष्ठ शाखा नेमीनगर,,कांच मंदिर ,टंडन बगीचा दमोह महिला मुख्य कटरा सागर महिला नगर सागर,महिला गढ़ाकोटा ,महिला सुभाष नगर,जैन मिलन सुभाष नगर,जैन मिलन बड़ा बाजार,जैन मिलन नगर सागर,महिला गोपालगंज ,महिला भगवानगंज,महिला नेहा नगर ,महिला पथरिया,महिला ख़िमलासा ,त्रिशला महिला बरोदिया,महिला मालथोन ,महिला जरूआखेड़ा आदि शाखों ने भाग लिया।