पत्रकार से अभद्रता करने वाले खनिज अधिकारी पर दर्ज हों मामला। शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन ।

पत्रकार से अभद्रता करने वाले खनिज अधिकारी पर दर्ज हों मामला।

शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन ।

 

 

शाहगढ़।सागर में पत्रकार से खनिज जिला अधिकारी द्वारा अभद्रता, गाली गलौज, एवं मारपीट की घटना को लेकर शाहगढ़ तहसील के सभी पत्रकार संघ ने निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार शाहगढ़ को ज्ञापन सौपा हैं ।पत्रकारों ने कहा कि शाहगढ़ क्षेत्र में भी हों रहे अवैध खनन ,अवैध शराब, अवैध जंगल की कटाई, अवैध कालोनी भूमि खरीद फरोक्स, यूरिया रासायनिक खाद्य की दूसरे जिले में हों रहे अवैध परिवहन को लेकर स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं, जिले के पत्रकारों को न्याय नहीं मिल रहा है। प्रशासन सागर के जिला खनिज अधिकारी को बचाने में लगा हुआ है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि खनिज अधिकारी अनिल पंड्या पर आपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर सस्पेंड किया जाये,एवं गोपालगंज थाना प्रभारी द्वारा बनाये गये झूठें प्रकरण में खात्मा लगाया जाये। पत्रकार संघ की उपरोक्त मांगे पूरी न होने की दशा में हम सभी पत्रकार साथी धरना प्रदर्शन, चक्काजाम जैसे आंदोलन करने को विवश होंगे। ज्ञापन में तहसील के समस्त पत्रकार गण मौजूद रहे।

 

 

 

.....पत्रकार के अवैध खनन पर किए सवाल पर बौखला गया था खनिज अधिकारी... 

 

 

5 मार्च को करीब डेढ़ बजे खनिज अधिकारी अनिल पांड्या ने पत्रकार मुकुल शुक्ला सागर को सेल फोन पर बात करते हुए स्वीकृति दी थी कि उत्खनन से संबंधित मामले में उनका साक्षात्कार लेना है और इसी उदेश्य से पत्रकार मुकुल शुक्ला एवं इनके ही सहयोगी पत्रकार आदर्श दुबे को साथ लेकर खनिज विभाग में पदस्थ खनिज अधिकारी अनिल पंड्या के पास गया था जहां बात शुरु करते ही खनिज अधिकारी ने पत्रकार को गाली देना शुरू कर दिया और अपनी कुर्सी उठाकर मारने के लिए दौड़े।खनिज अधिकारी ने पत्रकार का कैमरा तोड़ने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।खनिज अधिकारी अनिल पांड्या ने गंदी-गन्दी गाली देते हुए मारपीट की और दोनो पत्रकारों के साथ गाली गलौच कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया।पत्रकार आदर्श दुबे के साथ भी खनिज अधिकारी द्वारा मारपीट की गई जिसका वीडियो भी मौजूद है । उपरोक्त अधिकारी अनिल पंड्या के विरूद्ध तत्संबंध में कार्यवाही किए जाने हेतु थाना प्रभारी थाना गोपालगंज सागर के समक्ष दिनांक 6 मार्च को आवेदनपत्र भी दिया गया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है उल्टे थाना प्रभारी ने पत्रकार मुकुल शुक्ला पर झूठा प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया जिससे समूचे पत्रकार साथियों में रोष व्याप्त है।

 

        फोटो सहित