➡️ सफलता की कहानी--
➡️ जिले की प्रथम शाला जहां तीन बच्चों को मिली स्कूटी।
➡️ शाला के स्टाफ ने तीनों बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
सुदूर आदिवासी अंचल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में शिक्षा के प्रति समर्पण और मेहनत का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। इस विद्यालय की तीन छात्रों को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा स्कूटी प्रदान की गई है। जिसमें कॉमर्स संकाय से उदय उपाध्याय, गणित संकाय से दीपा कोरी एवं कला संकाय से चांदनी राजपूत को स्कूटी प्राप्त हुई है। जिसमें दो छात्राएं, दीपा कोरी और चांदनी राजपूत ने समान अंक प्राप्त किए है। शाला के समस्त स्टाफ ने तीनों बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
चिखली जमुनिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम इसलिए भी मशहूर है क्योंकि यहां के छात्र हर विधा में पारंगत हैं। विद्यालय में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित हैं, जिससे छात्रों को संपूर्ण विकास का अवसर मिलता है। ये छात्राएं न केवल अकादमिक में उत्कृष्टता हासिल कर रही हैं, बल्कि स्कूल की व्यावसायिक शिक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
इसी विद्यालय की दो छात्राओं ने एक शिक्षक की जान बचाकर भी अपनी बहादुरी साबित की थी, जिसके लिए उन्हें कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा सम्मानित किया गया था। यह सभी उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। आज सभी छात्रों ने एसएमडीसी अध्यक्ष से बधाई प्राप्त की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उनकी उदारता के लिए आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर


