आवास योजना में हितग्राही से पैसे मांगने का वायरल हुआ आडियो।जनपद सीईओ ने की कार्रवाई।

 

आवास योजना में हितग्राही से पैसे मांगने का वायरल हुआ आडियो।सीईओ ने की कार्रवाई।

 

शाहगढ़। जनपद की जासोडा पंचायत के सचिव को लापरवाही बरतने के कारण जनपद सीईओ ने निलंबन का प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजा। शाहगढ़ जनपद सीईओ प्रभाष राज ने जानकारी दी कि जासोडां पंचायत से जुड़े एक आवास हितग्राही का ऑडियो वायरल हुआ था ऑडियो की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है, जिसमें आवास की स्वीकृति से लेकर तीन किस्तों में मिलने वाली राशि के ऐवज में राशि की डिमांड की गई थी, ऑडियो में पंचायत सचिव प्रताप सिंह की संभावित आवाज बताई जा रही थी, इसके अलावा पंचायत के कार्यों में रुचि नहीं रखने, कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहने, ग्राम पंचायत के कार्य बाधित होने के कारण यह कदम उठाया गया।