हनुमान टोंग स्थित नदी में पानी भरते हुए फिसलने से हुई आदिवासी युवक की मौत।  खेरवाह के खेत में फसल कटाई के दौरान हुआ हादसा।

 

हनुमान टोंग स्थित नदी में पानी भरते हुए फिसलने से हुई आदिवासी युवक की मौत।

 खेरवाह के खेत में फसल कटाई के दौरान हुआ हादसा।

 

शाहगढ़।बरायठा थाना स्थित खेरवाह के हनुमान टोंग के समीप की नदी में फिसलने से 40 वर्षीय आदिवासी युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात दस बजे की बताई जा रही है। खेरवाहा निवासी बृजलाल सौर अपने परिवार के साथ हनुमान टोंग स्थित स्वयं के खेत में गेहूं की फसल कटाई कर रहा था। परिजनों को प्यास लगी थी, परिजनों ने बृजलाल को पास की नदी से पानी लाने के लिए भेजा। करीब एक घंटे तक बृजलाल पानी लेकर नहीं पहुंचा तो बड़े भाई नारायण सौर सहित अन्य परिजन पता साजी करने नदी को तरफ गए तो वहां पर बृजलाल पत्थर पर बेसुध घायल अवस्था में पड़ा हुआ दर्द से कराह रहा था, पूछने पर उसने नदी में फिसलने से सिर में गंभीर चोट लगने की बात कही , फौरन बृजलाल को बाइक पर बैठा कर बंडा इलाज हेतू ले जाते समय बरेठी के पास ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। शरीर ठंडा पड़ गया था, बरेठी गांव में स्थित निजी क्लीनिक पर युवक की मौत की पुष्टि हुई। शव को बरायठा थाने में लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जॉच में लिया।गुरूवार को शाहगढ़ अस्पताल लेकर आए और पोस्मार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौप दिया। परिवार में पत्नी सहित एक बेटा चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। किसानी के साथ साथ युवक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, अचानक घटना होने से सभी का रो रो कर बुरा हाल था।

 

फोटो सहि

त