भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर होंगे, अनेंक कार्यक्रम आयोजित अहिंसा वाहन रैली का होगा स्वागत

मकरोनिया / भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के विषय में बैठक जैन धर्मशाला नेहा नगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वीरांगना मनीषा चंदेरिया एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अरुण चंदेरिया, विशिष्ट अतिथि  क्षेत्रीय प्रचार मंत्री वीर  मनीष विद्यार्थी रहे।महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा की अप्रैल माह की मासिक  बैठक माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीर अरुण जी चंदेरिया एवं क्षेत्रीय प्रचार मंत्री वीर मनीष विद्यार्थी, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया, संयोजिका वीरांगना अनीता जैन रही। सबसे पहले बैठक की शुरुआत महावीर प्रार्थना के द्वारा की गई। चित्र अनावरण एवं दीपप्रज्वलन अतिथि द्वारा किया गया। मंगलाचरण वीरांगना रितु दिवाकर,रजनी जैन ने किया। पिछली बैठक की जानकारी मंत्री वीरांगना रुचि सेठ ने दी साथ ही 10 अप्रैल को भगवान महावीर जनकल्याणक महा महोत्सव पर  कार्यक्रम आयोजित करने के विषय में रूपरेखा प्रस्तुत की।
 सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये इसके बाद भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर महिला जैन मिलन नेहा नगर द्वारा शोभा यात्रा में सभी महिलाएं मंगल कलश लेकर चलेंगी। भारतीय जैन मिलन केंद्रीय समिति द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अंतर्गत महा मासिक मिलन के रूप में सभी संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मान का कार्यक्रम संपन्न होगा। शाम के समय संजीवनी आश्रम में बच्चों को भोजन करना एवं रात्रि में भगवान महावीर स्वामी के पालना चलने का कार्यक्रम आयोजित होंगे इन सभी आयोजनों में महिला मिलन की सभी सदस्यों को शामिल होने की अपील महिला मिलन की अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनीष विद्यार्थी संयोजक अहिंसा वाहन रैली अपने बताया कि मकरोनिया जैन मिलन अध्यक्ष सुरेश जैन बीज निगम के निर्देशन में भगवान महावीर स्वामी जनकल्याण जन्म कल्याण के अवसर पर आयोजित विशाल वाहन अहिंसा रैली 9 अप्रैल 2025 बुधवार सुबह 8:00 बजे से अंकुर कॉलोनी से वाहन रैली प्रारंभ होगी जो मकरोनिया क्षेत्र के सभी दिगंबर जैन मंदिरों तक भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को घर-घर पहुंचने का काम करेगी। जैन मिलन एवं महिला, जैन मिलन के सभी पदाधिकारी अपनी कॉलोनी के मंदिरों में सभी का स्वागत करेंगे। नेहानगर जैन मंदिर में महिला मिलन के सदस्य रैली का स्वागत करेंगे। बैठक का संचालन श्रीमती अनीता जैन ने किया आभार श्रीमती प्रीति जैन ने माना। मीटिंग में  पूर्व अध्यक्ष रितु जैन, वीरांगना  शालिनी बजाज, वीरांगना स्मिता भाई जी, वीरांगना रागनी, वीरांगना संध्या, वीरांगना प्रीति जी, वीरांगना मंजू जी, वीरांगना पूनम जी, वीरांगना रितु दिवाकर जी, वीरांगना रजनी जी आदि बहिनें सम्मिलित रही।