खुरई के गुरुकुल विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यशाला एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

खुरई के गुरुकुल विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यशाला एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

 

 

 शाहगढ़। सोमवार को पृथ्वी दिवस पर खुरई के एस.पी. जैन गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उद्देश्य को लेकर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा आयोजित कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी दिखाई गई।

 विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को वैश्विक तापमान में हो रहे परिवर्तनों एवं इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को हरा-भरा पर्यावरण बनाए रखने हेतु पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एन.सी.सी. केयरटेकर लखन पटैल ने भी अपने विचार साझा किए और पृथ्वी दिवस के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, एन.सी.सी. कैडेट्स तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रही ।

 

फोटो सहित