➡️ किसानों का उपार्जन का भुगतान शीघ्रता से करें, ➡️ लापरवाह उपार्जन समितियां एवं स्व सहायता समूह को ब्लैक लिस्ट करें    - कलेक्टर श्री संदीप जी आर ➡️ कलेक्टर ने की बिंदुबार उपार्जन की समीक्षा

➡️ किसानों का उपार्जन का भुगतान शीघ्रता से करें,

 

➡️ लापरवाह उपार्जन समितियां एवं स्व सहायता समूह को ब्लैक लिस्ट करें

   - कलेक्टर श्री संदीप जी आर

 

➡️ कलेक्टर ने की बिंदुबार उपार्जन की समीक्षा

 

किसानों का उपार्जन का भुगतान शीघ्रता से करें, साथ ही लापरवाह उपार्जन समितियां एवं स्व सहायता समूह को ब्लैक लिस्ट करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने उपार्जन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्टेªट श्रीमती जूही गर्ग श्रीमती, ज्योति बघेल, श्री राजेश त्रिपाठी सहित अन्य उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने उपार्जन समिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन करने वाले किसानों का भुगतान तत्काल स्वीकृत करें एवं उपार्जन किए गए गेहूं का परिवहन भी तत्काल करें। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मसूर, चना का उपार्जन क्वालिटी, गुणवत्तायुक्त ही किया जावे, गुणवत्ता में कमी होने पर खरीदी न करें। उन्होंने कहा कि जिन लापरवाह उपार्जन समितियां एवं स्व सहायता समूह जिन्होनंे गेहूं उपार्जन में लापरवाही की है उनको तत्काल ब्लैक लिस्ट करें जिससे कि वह आगे उपार्जन का कार्य न कर सके।

 

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि इसी प्रकार राशन लेने वाले हितकारी की ई-केवाईसी तत्काल कराएं जिससे कि उनको एक जून से राशन उपलब्ध हो सके। बगैर ई-केवाईसी वालों को 1 जून से राशन उपलब्ध नहीं होगा। ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 मई 2025 है। उन्होंने कहा कि राशन प्राप्त करने वाले हितग्राही पीओएस मशीन के अंतर्गत ई केवाईसी के विकल्प के रूप में मेरा ई केवाईसी एप के माध्यम से स्वयं ही ई-केवाईसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस हितग्राही की मृत्यु हो गई है या जिनकी दो बार नाम आ रहे हैं उनको विलोपित किए जाएं।

 

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि सागर जिले में 1882979 सदस्य है जिनमें से 1490280 लोगों की ई-केवाईसी की जा चुकी है। अभी भी 392699 लोग बाकी हैं जिनकी ई-केवाईसी की जाना है। उन्होंने निर्देश दिए है कि ई-केवाईसी शिविर लगाए जिससे कि सभी की ई-केवाईसी समय सीमा में की जा सके।