बेटी के जन्मदिन पर राहगीरों को वाटर कूलर देकर निशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ।

बेटी के जन्मदिन पर राहगीरों को वाटर कूलर देकर निशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ।

शाहगढ़। गांव गांव से शहर में आने वाले राहगीरों और यात्रियों को 24 घंटा ठंडा पानी की व्यवस्था करने के लिए शंकरगढ़ तिराहा पर 40 हजार कीमत का 80 लीटर की क्षमता वाला वाटर कूलर राहगीरों को समर्पित किया गया है। नातिन हिमांशी के जन्मदिन पर जनता को वाटर कूलर प्रदाय करने वाले रिटायर्ड शिक्षक दादा जेपी अग्निहोत्री और हिमांशी के पिता शिक्षक बीनू अग्निहोत्री ने बुधवार को ठंडा पानी से युक्त वाटर कूलर लगाकर निशुल्क प्याऊ का शुभारम्भ किया गया।