वैष्णवी रावत पहला, खशबू रावत दूसरा और हीरापुर के अर्णव असाटी शाला में मिला तीसरा स्थान।
अर्णव का असाटी समाज ने किया सम्मान।
शाहगढ़। बालक यीशु विद्या सदन में कक्षा 10 वी में,वैष्णवी रावत ने 97.4 अंक लेकर प्रथम और छोटी बहिन खुशबू रावत ने 97 प्रतिशत अंक लेकर दुसरा स्थान प्राप्त किया इसके अलावा छात्र अर्णव असाटी ने 500 मे से 480 अंक यानी 96 प्रतिशत अंकों के साथ अपने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के टीचर और असाटी समाज के उपाध्यक्ष पिता राजेश हीरापुर और मां श्रीमती रजनी की मेहनत आशीर्वाद से यह उपलब्धि हासिल करने वाले अर्णव आईपीएस बनने के सपने को साकार रूप देने के लिए आगे की पढ़ाई में अभी से जुट गए हैं । उनकी इस उपलब्धि पर असाटी समाज ने घर पहुंचकर सम्मान किया।


