मुख्यमंत्री के नाम पत्रकारों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान।


मुख्यमंत्री के नाम पत्रकारों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान।


शाहगढ़ ।मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के आह्वान पर सागर जिले के शाहगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश अदावन के नेतृत्व में पत्रकारों द्वारा पोस्टकार्ड लिख कर अभियान चलाया पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव को 6 सूत्रीय मांगे जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता कार्ड पर टोल टैक्स पर फ्री करने, पत्रकार बीमा योजना को उत्तरप्रदेश सरकार की तर्ज पर लागू करने, मालवीय नगर के कार्यालय की बहाली, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर अभियान चलाया। व पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री मोहन यादव को पोस्ट किए गए।इस दौरान हुकम जैन, प्रकाश अदावन, पुनीत जैन, प्रेम सिंह परमार, गौरी शंकर नामदेव, देवकुमार संधेलिया, आदि कई सदस्यगण मौजूद थे।