शाहगढ़ में मेडिकल स्टोर में आग लगी।  शॉर्ट सर्किट से दवाइयां जलकर खाक। करीब 10 लाख का नुकसान।

शाहगढ़ में मेडिकल स्टोर में आग लगी। 
शॉर्ट सर्किट से दवाइयां जलकर खाक। करीब 10 लाख का नुकसान।

शाहगढ़। शहर के शंकरगढ़ चौराहा के पास स्थित सर्वोदय मेडिकल एजेंसी में बुधवार को सुबह अचानक भीषण आग लग गई। मेडिकल संचालक अनुभव जैन सुबह करीब 5 बजे दुकान से दवाई लेकर बंद करके घर पहुंचे थे, तभी कुछ देर बाद उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली।आसपास के रहवासियों ने धुआँ और लपटें उठते देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिसके बाद नगर परिषद की दमकल  गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे मेडिकल की दवाइयां जलकर खाक हो गईं।
मेडिकल संचालक के अनुसार इस हादसे में फ्रिज फर्नीचर सहित लगभग 10 लाख रुपए के नुकसान की आशंका है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की जा रही है।