SIR के विरोध में 14 दिसंबर को कांग्रेस की दिल्ली में रैली।  शाहगढ़ ब्लॉक के हर गांव और नगर के वार्ड से कार्यकर्ता रामलीला मैदान में होंगे शामिल।

SIR के विरोध में 14 दिसंबर को कांग्रेस की दिल्ली में रैली।

 शाहगढ़ ब्लॉक के हर गांव और नगर के वार्ड से कार्यकर्ता रामलीला मैदान में होंगे शामिल।

 

शाहगढ़।कांग्रेस ने एसआइआर के विरोध में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में रैली की घोषणा की है। इसे सफल बनाने के लिए शाहगढ़ ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी ने तैयारी शुरू कर दी है। इस रैली में हर पंचायत के गांव और नगर के प्रत्येक वार्ड से लक्ष्य अनुसार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रूपरेखा तैयार करने बुधवार को शाहगढ़ में बैठक हुई जिसमें उन्हें अपने साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने और दिल्ली पहुंचने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। शाहगढ़ नगर में कुल 15 वार्ड और जनपद क्षेत्र कुल 52 ग्राम पंचायत जिसमें करीब एक हजार से अधिक वार्ड हैं । रैली की तैयारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम यादव और नगर अध्यक्ष दीपक सिंघई की अध्यक्षता में बैठक हुई।

रैली की तैयारी को लेकर बैठक में प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई।बैठक में लोकराम विश्वकर्मा, अनूप मिश्रा, प्रभु नामदेव, वृति सेठ ,बल्लू भाईजान, अरविंद वकील, रविकांत पाठक, सुरेंद्र यादव ,धनी लोधी, मुकेश जैन, जगत नाटा, इकबाल भाईजान, जयन्त शाह, दिनेश व्यास, दीपक नामदेव, धर्मन्द्र जैन, सोनू, अर्जुन, राजा, शिवराज, राजापाल, शेख बाबू, गोविंद सेन, गिरजाशंकर वकील , सर्कल गौड़, नीरज बेगी राजू खान,सुंदर शिक्षक ,हरि सिंह अहिरवार ,मोहन अहिरवार, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।