शाहगढ़ में ऐतिहासिक होगा पंचक्ल्यारणक। दस हजार लोगों के बैठने बनाया जा रहा 25 हजार वर्गफीट में पंडाल।

शाहगढ़ में ऐतिहासिक होगा पंचक्ल्याणक महोत्सव ।दस हजार लोगों के बैठने बनाया जा रहा 25 हजार वर्गफीट में पंडाल।

शाहगढ़ । आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य परमपूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज ससंघ  सानिध्य में कृषि मंडी परिसर में होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं, जिसमें लगभग 10 हजार लोगों के बैठने के लिए एक विशाल पंडाल बनाया जा रहा है, जो 84 फीट चौड़ा और 300 फीट लंबा होगा, जिसमें 5 प्रमुख कल्याणक (जन्म, दीक्षा, ज्ञान, तप और मोक्ष) मनाए जाएंगे, गौशाला में स्थापित मान स्तंभ में विराजमान हो रही  प्रतिमाओं को भगवान  के संस्कार देकर पूज्य बनाया जाएगा।यह आयोजन सकल जैन धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव होगा, जिसके लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं।