जिला जज महेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ।  शाहगढ़ के पीठासीन न्यायाधीश मानवेंद्र सिंह ने निपटे  प्रकरणों में पौधा किए भेंट

 

शाहगढ़।विधिक सेवा प्राधिकार के देखरेख में शनिवार को व्यवहार न्यायालय शाहगढ़ के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा ने किया।उद्घाटन के अवसर पर जिला जज शर्मा ने लोक अदालत को छोटे-बड़े विवादों के निपटारे का एक सशक्त वैकल्पिक मंच बताया। उन्होंने कहा कि यहां दोनों पक्षों की सहमति और बातचीत से मामलों का समाधान किया जाता है। जिला जज ने बताया कि लोक अदालत में वकील फीस और कोर्ट फीस की बचत होती है। इससे न्यायालय और पक्षकार दोनों के समय की भी बचत होती है।शाहगढ़ के पीठासीन न्यायाधीश मानवेंद्र सिंह द्वारा पक्षकारों की सुविधा के लिए लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों के निपटारे हेतु कई बेंचों का गठन किया गया है। इनमें बिजली बिल, दीवानी, बैंक ऋण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, राजस्व, दाखिल खारिज और मुआवजा से संबंधित मामले शामिल हैं। इस दौरान न्यायालय के करीब 75 से ज्यादा निपटे प्रकरणों में पीठासीन न्यायाधीश मानवेंद्र सिंह ने सभी को एक एक पौधा भेंट किए।