वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त

हिंदी पत्रकारिता के वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे 15 दिसंबर से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे देश के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक प्रभात खबर के प्रधान संपादक हैं।

 

आशुतोष चतुर्वेदी को मीडिया जगत में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे हिंदी पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया—तीनों माध्यमों में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाई है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उन्होंने पत्रकारिता का व्यापक अनुभव हासिल किया है।