लघु समेद शिखर के उदासीन आश्रम में हुई बैठक ।  151फीट ऊंचे 11 मंजिला सहस्त्र कूट जिनालय में विराजमान होगी 1008 भव्य प्रतिमाएं।

लघु समेद शिखर के उदासीन आश्रम में हुई बैठक ।

 151फीट ऊंचे 11 मंजिला सहस्त्र कूट जिनालय में विराजमान होगी 1008 भव्य प्रतिमाएं।

शाहगढ़। बुंदेलखंड का प्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र लघु सम्मेद शिखर द्रोणगिरि में स्थित श्री गुरुदत्त दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम में परम पूज्य चर्याशिरोमणि 108 आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल आशीर्वाद एवं पावन प्रेरणा से 151 फुट ऊँचाई युक्त 11 मंजिला (शिखर सहित) लिफ्ट सुविधा युक्त सहस्त्रकूट चैत्यालय का निर्माण हों रहा है। निर्माण कार्य के अवलोकन और सहस्त्र कूट जिनालय में विराजमान होने वाली 1008 भव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा  पंचकल्याणक महोत्सव सहित कई बिंदुओं पर मंगलवार को आश्रम में हुई बैठक में चर्चा हुई। अध्यक्षता दादा शिव प्रसाद शाह ने और संचालन महेंद्र एलआईसी इंदौर ने किया। बैठक में मौजूद विजय शिक्षक द्वारा पॉलिटीन मुक्त अभियान से जीवों को अभय दान देने का संकल्प कराया, श्रीमति सरोज,श्रीमती रजनी मलहरा द्वारा महिला मंडल की ओर से आहार दान हेतू 15 हजार रुपए दान दिए। कृत करित अनुमोदना करते हुए  सम्मानित किया गया। उदासीन आश्रम में 11 मंजिल के 151फीट ऊंचे निर्माणाधीन सहस्त्रकूट चैत्यालय में तीर्थंकर भगवान के 1008 सार्थक नामों के प्रतीक 1008 जिनबिम्ब निर्मित होते हैं। सहस्त्रकूट चैत्यालय का पुराण ग्रंथों में उल्लेख प्राप्त होता है। इनके दर्शन-पूजन से जहां अनन्त गुण स्वरूप आत्मा का बोध होता है, वहीं अनेक संकट बधाएँ दूर हो जाती हैं।

बैठक में अधिष्ठा मुन्नालाल जी, ट्रष्टि जिनेद्र रामटोरिया , वीरेंद्र मुगवारी, अरविंद मलहरा, अमर चंद घुवारा,प्रकाश अदावन, सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी। और सदस्य उपस्थित थे। 

 

फोटो सहित