शाहगढ़ के बस स्टैंड पर युवक ने सड़क पर पत्थर रखकर बंद किया मार्ग। पुलिस को देख स्वास्थ्य केंद्र के अंदर छुपा। 


शाहगढ़। गुरूवार की दोपहर शाहगढ़ के मुख्य बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय के सामने के सड़क मार्ग पर युवक ने पत्थर और एक कचरा गाड़ी को रखकर मार्ग बंद करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर युवक को पकड़ने गई पुलिस को देखकर युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर एक कमरे में छुप गया। करीब बीस मिनिट की तलाशी में कमरे में छिपे युवक की खोज लिया,पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम हल्ले रैकवार गांव कानीखेड़ी का निवासी होना बताया। पत्थर रखकर मार्ग बंद करने के संबंध में युवक ने बताया कि वह नशे का आदी हैं, शाहगढ़ पुलिस द्वारा अवैध नशे की बिक्री पर सख्ती बरतने की वजह से अब पीने के लिए गांजा हमे सुलभता से प्राप्त नही पा रहा है, इसलिए हमने यह मार्ग बंद किया। अस्पताल परिसर में छिपे युवक को पुलिस ने पकड़कर उसी से बंद मार्ग से पत्थर उठवाए और मार्ग चालू कराया, वही अपने किए की माफी मांगने पर और आगे से नशा नही करने का संकल्प लिया तब पुलिस ने युवक को जानें दिया।