प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर चर्च में विशेष प्रार्थना। यीशु जन्म की झांकी देखने उमड़ी भीड़।

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर चर्च में विशेष प्रार्थना।

यीशु जन्म की झांकी देखने उमड़ी भीड़।

शाहगढ़।प्रभु यीशु का जन्मोत्सव गुरूवार को ईसाई धर्मावलंबियों की ओर से क्रिसमस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभाए हुई। सांता क्लोज ने बच्चों को ढेरों उपहार दिए। ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी। क्रिमसम को लेकर यीशु विद्यालय प्रांगण को सजाया गया था। परिसर स्थित चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सजाई गई चलित झांकियां विशेष रूप से आकर्षक का केंद्र रही दूरदराज इलाकों से बड़ी संख्या में लोग चर्चित झांकी देखने पहुंचे।हनुमानटोरा मार्ग पर मित्र निवास के चर्च को भी विशेष रूप से सजाया गया था यहां पर प्रार्थना के उपरांत प्रभू यीशु जन्म को लेकर रामटोरियां से आए संगीत मंडली की धुनों पर खुब नाच नृत्य किया और प्रभू यीशु मसीह के जन्म पर उनके सिद्धांतों पर आधारित पुस्तकों का अध्ययन करने वितरण किया गया। यीशु विद्यालय भवन में झांकियों को देखने के लिए सुबह से ही ईसाई धर्मावलंबियों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे फादर के सानिध्य में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें प्रभु यीशु को याद करते हुए देश में खुशहाली की कामना की गई। प्रार्थना में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के महिला-पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। इससे पहले परिसर में ईसा मसीह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। फादर ने कहा कि प्रभु यीशु ने हमेशा स्वयं दुख झेलते हुए दूसरे दीन, दु:खी और पीड़ित व्यक्तियों के सेवा के लिए कार्य किया। वे हम लोगो को प्ररेणा देकर गए है कि हम भी उनकी सेवा का कार्य करें और यही सीख हमें हमारा धर्म भी देता है। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को उपहार दिए। क्रिसमस पर्व के अवसर चर्चों में ईसाई धर्मावलंबियों की भीड़ रही। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर सभी की खुशहाली का कामना के साथ शुभकामनाएं दी।