कांग्रेस के सेवादल स्थापना दिवस पर पठन पाठन सामग्री का शाहगढ़ में किया वितरण

कांग्रेस के सेवादल स्थापना दिवस पर पठन पाठन सामग्री का शाहगढ़ में किया वितरण।

 

 

शाहगढ़।मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठनक अवनीश भार्गव के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवा दल का स्थापना दिवस मनाया गया। सात दिनों तक होने वाली गतिविधियों के पहले दिन बुधवार को शाहगढ़ में पांच सौ बच्चों को कॉपी पेन एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया । इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस सेवादल प्रभारी दीपक सिघई, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम यादव,पूर्व नगर अध्यक्ष लोक राम विश्वकर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनूप मिश्रा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सेवादल अरविंद जैन, जगत यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष सेवादल गोविंद सेन, सेवादल अध्यक्ष नगर दीपक नामदेव, प्रभु नामदेव, बलवंत सिंह बुन्देला,वृती सेठ, पार्षद श्रीमति सध्या सेठ, बल्लू भाईजान, जयन्त शाह, इकवाल खान, मोनू व्यास, राम भल्ला मुकेश खंडेरी, राजू खान, राम सिंग, वृजेश सोनी, भूपेन्द्र सातपुरआदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

फोटो सहित