श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शाहगढ़ में कृष्ण जन्म की मनाई खुशियां।

 आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन।

शाहगढ़ कृष्ण जन्म की मनाई खुशियां।

 

शाहगढ़ ।पचौर मुहल्ला स्थित बीजासेन माता मंदिर परिसर में पचौर मुहल्ला महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा हैं, कथा में कल बुधवार को श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग हुआ, श्रीकृष्ण जन्म के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने भगवान के जन्मोत्सव का जमकर आनंद लिया, कथावाचक पंडित जगदीश शुक्ला जी द्वारा बीजासेन माता मंदिर परिसर में निःशुल्क कथा का आयोजन किया जा रहा है।