शाहगढ़ के बिहारी असाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 272 वोट से निर्वाचित। शपथ समारोह 11 जनवरी को जबलपुर में होगा।

शाहगढ़ के बिहारी असाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 272 वोट से निर्वाचित।

शपथ समारोह 11 जनवरी को जबलपुर में होगा।

 

 

 

शाहगढ़।अखिल भारतीय असाटी महासभा के हुए चुनाव मैं 16 पदो में से तेरह पद निर्विरोध हुए। शेष तीन पदों के लिए 43 मतदान केदो एवं 44 ऑनलाइन केंद्रों से चुनाव संपन्न किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र नायक ने सभी मतदाताओं का आभार किया उन्होनें बताया कि शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ चुनाव संपन्न किए गए किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं होने पाई सभी समाज बंधुओ का विशेष सहयोग बना रहा निर्वाचन के अनुसार चंद्रकांत नायक मड़ावरा वालों को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के लिए 2165 मत प्राप्त हुए जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए शाहगढ़ के बिहारी लाल असाटी को 1784 मत प्राप्त हुए उन्होनें अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र असाटी को 272वोटों से हराया।इसी तरह राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए गिरधारी लाल असाटी को 2047 मत प्राप्त हुए इस तरह से तीनों पदों की जीत हुई है। 90% वोटिंग के साथ बड़ी शांति सद्भाव के साथ यह चुनाव संपन्न किया गया। नव निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारी असाटी ने असाटी समाज बंधुओ का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब जिन्हे कम वोट मिले हैँ वो भी समाज हित कार्य करें समाज को बल प्रदान करें। वहीं निर्विरोध निर्वाचित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी नवनिर्वाचित ने कहा जल्द ही संस्कारधानी जबलपुर मैं शपथ समारोह 11 जनवरी को होगा।