शाहगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महाराजा खेत सिंह की जयंती।

शाहगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महाराजा खेत सिंह की जयंती।

शाहगढ़।महाराजा खेत सिंह जूदेव की 885वीं जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। दीपक मैरिज हॉल में मंचासीन कार्यक्रम दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोकल रॉय ने महराजा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया और समाज को एकजुट रखने का कार्य किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार जीसी रॉय, लखन सिंह फौजदार मंडल अध्यक्ष घुवारा, सरपंच रगुवीर रॉय आदि ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा खेत सिंह जू देव खंगार जैसे वीरों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने महराजा खेत सिंह जू देव के संस्मरण सुनाए और उनके शौर्य, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज की एकता व अखंडता बनाए रखने का आहवान किया। अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक समरसता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम आयोजक ने सभी अतिथियों का चित्र और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदलाल राय, राजपूत सिंह , महेन्द्र सिंह सागर सहित मदन मोहन रॉय, शीतल राय वंडा, बलदेव रॉय,जशरथ रॉय डिप्टी रेंजर, रामचरन शिक्षक गरौली, कलूराम सरपंच , अन्नू राम, हरवल वठवाहा, महेद्र रॉय अमरमरऊ , रामकुमार वराज, विजय शासन, रामगोपाल हीरापुर, ओमप्रकाश शिक्षक ,शैलेन्द्र सिंह रॉय, बड़ी संख्या में क्षेत्रिय खंगार समाजजन उपस्थित रहे।