मंडी सचिव की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित

मंडी सचिव की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित

 

शाहगढ़।कृषि उपज मंडी समिति शाहगढ़ के सचिव जी एल अहिरवार की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम नवीन सिंह, तहसीलदार जीसी रॉय एवं गल्ला व्यापारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनकी सेवाओं को लेकर उन्हें फूल-मालाएं भेंट की गयीं और सम्मानित किया गया। राकेश सेठ ने व्यापारियों की ओर से सम्मानित किया। जबकिरवि प्रताप, राजेंद्र जैन,रीतेश जैन ने मंडी कर्मचारियों की ओर से उनका सम्मान किया। विभिन्न पदों पर 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले मंडी सचिव ने अपनी सेवानिवृत्ति पर कहा कि व्यापारियों का, किसानों का तथा मंडी कर्मचारियों का जो हमें सहयोग मिला उसको मैं कभी भूल नहीं सकता। इस अवसर पर समस्त व्यापारी, समस्त कृषि उपज मंडी के अधिकारी व कर्मचारी और जन प्रतिनिधि इस विदाई पार्टी में उपस्थित थे।

 

फोटो सहित