संत रविदास की पूजा- अर्चना कर निकाली रैली।

 

संत रविदास की पूजा- अर्चना कर निकाली रैली।

 

शाहगढ़। बुधवार को नगर में संत रविदास की 648वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने पूजा अर्चना करने के बाद रैली निकाली। जो नगर के आंबेडकर चौक पहुंची। जहां पर आंबेडकर और शाहगढ़ नरेश की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद रामघाट स्थित निर्माणधीन  रविदास मंदिर  वापस आई। इस मौके पर काफी संख्या लोग शामिल रहे।

संत रविदास की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के साथ-साथ बीच-बीच में संगीतमय डीजे और छात्राओं के गरबा नृत्य ने समा बांधा। इस अवसर पर समाजजनों  ने विस्तार के साथ संत रविदास जी के विचारों से अवगत कराया।  कहा कि संत रविदास जैसे महापुरूष हमारे देश में न हुए है और ना होंगे। उनके संबंध में जितना कुछ भी कहा जाए कम है वह एक सच्चे संत महापुरूष के रूप में जाने जाते है। रैली कार्यकर्म में सभी वर्गो का कार्यक्रम सराहनीय रहा।

 

फोटो सहित