भावांतर राशि दिलाने और खाद गोदाम प्रभारी को हटाने सड़कों पर उतरे किसान।  भारतीय किसान संघ ने रैली निकालकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन 

भावांतर राशि दिलाने और खाद गोदाम प्रभारी को हटाने सड़कों पर उतरे किसान। 

भारतीय किसान संघ ने रैली निकालकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन 

 

 

शाहगढ़ । सागर जिले का शाहगढ़ एक मात्र ऐसा गांव है जहां पर भावांतर राशि पाने और खाद गोदाम प्रभारी डी के रावत को हटाने के लिए क्षेत्र के किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा। सोमवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी प्रांगण से रैली निकाली।भावांतर राशि पाने और खाद गोदाम प्रभारी डी के रावत को हटाने की नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में किसान मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार जीसी राय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । आपको बता दें कि तहसील क्षेत्र के किसानों ने पांच दिन पहले भी कांग्रेसी पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी भावांतर की राशि देने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था जिसमें सात दिनों का आश्वासन मिला था।मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश भर की मंडियों का भावांतर 28 दिसम्बर को खातों में भेज दिया था लेकिन शाहगढ़ कृषि उपज मंडी में विक्रय किए गए सोयाबीन का भावांतर आज तक नहीं मिला जिससे किसान चिंतित है। किसानों की मांग है कि भावांतर की उम्मीद से अपना सोयाबीन शासन की निर्धारित समय सीमा में बाजार भाव बेचा था किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें शीघ्र भावांतर की राशि दी जाए अन्यथा उग्र आंदोलन करेंगे ।भावांतर की राशि देने के अलावा ज्ञापन में किसानों ने अच्छी बिजली , तहसील क्षेत्र के बीला बांध एवं चंदिया डेम की खराब स्थिति में सुधार करने सहित भ्रष्ट गोदाम प्रभारी डीके रावत को बर्खास्त करने की मांग की है ।

ज्ञापन देने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह तोमर , जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला , तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।