हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की गई बैठक। 24 को श्री मजघटिया धाम मंदिर प्रांगण, मदनतला रोड में होगा आयोजन।

 

हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की गई बैठक।

24 को श्री मजघटिया धाम मंदिर प्रांगण, मदनतला रोड में होगा आयोजन।

 

शाहगढ़। नगर भवन में आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बिहारी जू मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अनुसार 24 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बिहारी जू देव मंदिर में हुई बैठक में मोहल्ला एवं वार्ड स्तर की टोलियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को लेकर बस्ती में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नगर में वाहन रैली निकाली जाएगी, जो बस्ती में भ्रमण करते हुए मुख्य बाजार पहुंचेगी, जहां भारत माता की आरती की जाएगी। वहीं प्रतिदिन राम फेरी भी निकाली जाएगी। सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि बस्ती के प्रमुख मंदिरों पर भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी तथा पूरे क्षेत्र को भगवा पताकाओं एवं आम के पत्तों से सुसज्जित किया जाएगा। भव्य कलश यात्रा के लिए माताओं-बहनों को कलश वितरित किए जाएंगे।संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर 24 जनवरी सुबह 11बजे पूजा अर्चना उपरांत पं. श्री रागवेन्द्र जी महाराज आशीर्वाद वचन होंगे,कार्यक्रम में संतों की उपस्थिति में गो माता पूजन, तुलसी पूजन, संतों का आशीर्वचन, समाज प्रमुखों का सम्मान तथा हिंदू समाज को संगठित करने पर विचार रखे जाएंगे। बैठक में कार्यक्रम संयोजक और जिला सह कार्यवाह सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।