किसानों के रासायनिक खाद की कालाबाजारी करने वाले गोदाम प्रभारी को हटाने भोपाल पहुंची शिकायत । राष्ट्रीय दलों के अलावा किसान संघ सहित आंदोलित भी हो चुके सैकड़ों किसान।

किसानों के रासायनिक खाद की कालाबाजारी करने वाले गोदाम प्रभारी को हटाने भोपाल पहुंची शिकायत ।

 

 

राष्ट्रीय दलों के अलावा किसान संघ सहित आंदोलित भी हो चुके सैकड़ों किसान।

 

शाहगढ़। डी ए पी और यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले गोदाम प्रभारी डी के रावत को हटाने के पिछले तीन माह से चल रहे सभी प्रयास विफल हो गए। भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख राष्ट्रीय दलों के नेताओं सहित किसान संघ भी किसानों को साथ लेकर प्रभारी को हटाने ज्ञापन तक चुके हैं। सत्ता पक्ष के विधायक तक को खुली चुनौती देने वाला एक आडियो भी वायरल हुआ था, जिस संबंध में वर्तमान बंडा भाजपा विधायक की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा हटाने पर सहमति बन चुकी थी, वही कांग्रेसी पूर्व विधायक तरवर सिंह ने सात दिनों का अल्टिमेटम देकर प्रभारी को हटाने और भावांतर की राशि किसानों को प्रदाय होने का आश्वासन प्राप्त कर चुके थे। इसके अलावा किसान संघ के बैनर तले किसान भी प्रभारी को हटाने और भावंतर राशि की मांग करते हुए प्रयास रत देखें गए लेकिन अंगद के पैरो की भांति जमे बैठे गोदाम प्रभारी डी के रावत को हटाया नहीं जा सका । रासायनिक खाद की कालाबाजारी करने वाले प्रभारी का समाचार प्रकाशित होने नगर के कुछ पत्रकारों से अभद्रता करने वाले प्रभारी डी के रावत के खिलाफ मामला दर्ज कराने शाहगढ़ थाने में दिया आवेदन करीब बीस दिन से लंबित है। थाना प्रभारी संदीप खरे से इस संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि शिकायत कर्ता पत्रकारों द्वारा कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए इसलिये अभी तक आवेदन लंबित हैं। गोदाम प्रभारी को हटाने की मांग के संबध में कृषि विभाग के जिला सागर के उपसंचालक राजेश त्रिपाठी से संपर्क किया तो उन्होनें बताया कि हटाने संबधी रिपोर्ट बनाकर भोपाल भेज दी गई है। वहीं एस डी एम नवीन सिंह, तहसीलदार जीसी रॉय दोनों के द्वारा भी संबंधित विभाग के उप संचालक राजेश त्रिपाठी को गोदाम प्रभारी की अनियमितता को लेकर कई मर्तबा जानकारी दी गई हैं।