शाहगढ़ परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 4 व सहायिका 2 के पदों पर भर्ती।

 

शाहगढ़ परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 4 व सहायिका 2 के पदों पर भर्ती।

 

शाहगढ़।महिला एवं बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती के लिए 6 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के यह सभी पद पूर्णतःअस्थाई, मानदेय आधारित एवं मानसेवी होंगे जिनके लिए पात्र महिलाओं की भर्ती की जाएगी। एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से 31दिसंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है, जो 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। परियोजना अधिकारी श्रीमति लीला चौधरी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया परियोजना शाहगढ़ अंतर्गत 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 2 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है।सेक्टर गूगराखुर्द अंतर्गत पापेट कार्यकर्ता 1 ,रतनपुर कार्यकर्ता 1, खेरवाहा सहायिका 1, सेक्टर दलपतपुर अंतर्गत खटौराकलां कार्यकर्ता 1, शाहगढ़ सेक्टर अंतर्गत श्यामरखेड़ा में कार्यकर्ता 1और सहायिका 1के रिक्त पदों पर आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10जनवरी तय है।