75 दिन में साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पैदल मां नर्मदा की परिक्रमा कर लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत।

 

75 दिन में साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पैदल मां नर्मदा की परिक्रमा कर लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत।

 

शाहगढ़।मां नर्मदा की परिक्रमा निर्विघ्न सकुशल संपूर्ण करने वाले शहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे, रिटायर्ड मंडी निरीक्षक शंभूदयाल गुप्ता पत्नि श्रीमति शारदा गुप्ता मां नर्मदा की परिक्रमा कर वापिस नगर आगमन पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने बंडा के मित्रों सहित शाहगढ़ के गुप्ता परिवार के साथ से मां नर्मदा परिक्रमा पैदल धार्मिक यात्रा 1 नवंबर को प्रारंभ की गई थी।

इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने 3500किलोमीटर की पैदल नर्मदा परिक्रमा दुर्गम रास्तों को तय कर 75 दिन में पूर्ण कर गुरूवार को नगर आगमन हुआ था। इसी क्रम में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं सहित सभी वर्गो समुदायों के जनप्रतिनिधि संगठनों नागरिकों ने स्वागत किया वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने निवास पर पहुंचकर माला पहनाकर उनका स्वागत किया और धार्मिक आयोजन को सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर खुशी जताई।

फोटो सहित