शाहगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक।  7 से ज्यादा को काटा।

शाहगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक। 

7 से ज्यादा को काटा।

 

शाहगढ़। सोमवार को एक पागल कुत्ते ने राह चलते 7 से ज्यादा लोगों को काट लिया। दरअसल, शंकरगढ़ तिराहा, बस स्टैंड,सिविल लाइंस आदि रहवासी एरिया में लोगों को एक आवारा कुत्ते ने काटा । रहवासियों के मुताबिक, दुबला पतला बीमार सा दिखने वाला एक कुत्ता सोमवार की सुबह करीब 11 बजे राह चलते लोगों पर लपकने लगा। उसने सबसे पहले दो-तीन बाइक सवारों को काटने की कोशिश की। जैसे-तैसे वे जान बचाकर तेजी से निकल गए।इसके बाद उसने लांच नदी पुल के पास बाईक सुधरवा रहे कमल अहिरवार निवासी रिछाई पर हमला कर दिया। कुत्ते ने कमल के पैर को जबड़े से दबा लिया उन्होंने हाथ से उसे भगाने की कोशिश की लेकिन कुत्ता काट कर भाग गया।उसके बाद राह चलते महिला लक्ष्मी बाई को काटने लगा लेकिन उन्होंने खुद को बचा लिया।कुछ ही देर में इसी कुत्ते ने अमरमऊ निवासी अंजो अहिरवार को बुरी तरह काटा। लुहानी गांव के राजुल रॉय , गर्रोली गांव के राकेश अहिरवार, मुहार खेड़ा के आशीष यादव, सलेया गांव की बबीता लोधी, मडदेवरा की विधा बंसल को भी कुत्ते ने काटा ।सूत्रों के मुताबिक पिछले साल भी 2025 में भी शाहगढ़ में डॉग बाइट के दो सौ से ज्यादा मामले सामने आए थे