हीरापुर में शुरु हुआ ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान ।

हीरापुर में शुरु हुआ ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान ।

 

शाहगढ़। हीरापुर में विवेकानंद जयंती ग्राम विकास अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद की विश्वास ग्राम समिति अमरमऊ नवांकुर संस्था द्वारा सामुदायिक भवन हीरापुर सेक्टर 1 में स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय शुरु किए अभियान पर बुधवार को व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वालंबन सामाजिक समरसता पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति को संरक्षण शिक्षा संस्कार एवं शासन की जनकल्याण योजना को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभय जैन एवं प्राचार्य सुदामा पटेरिया, शिक्षक दिनेश त्रिवेदी, पूर्व प्राचार्य आर एस अहिरवार,मुकेश त्रिवेदी, थे। कार्यक्रम के दौरान अभियान स्वच्छता एवं सामूहिकता से आत्मनिर्भर नशा मुक्ति एवं स्वदेशी पर संकल्प भी दिलाया गया। रूपरेखा हीरालाल अहिरवार ने बनाई, संचालन परामर्श दाता बाबूलाल अहिरवार ने किया, कार्यक्रम में आदित्य तिवारी ,विश्वनाथ यादव , किशन अहिरवार ,एवं प्ररफुटन समिति , सीएमएलडी के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।