ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की विकासखण्ड स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम संपन्न ।  ग्राम विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर वक्ताओं ने दिए टिप्स।

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की विकासखण्ड स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम संपन्न ।

 

 ग्राम विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर वक्ताओं ने दिए टिप्स।

 

शाहगढ़। सोमवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत विकासखण्ड स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुआ । विवेकानन्द जयंती (ग्राम विकास पखवाड़ा) के उपलक्ष्य में आजीवका मिशन सभागार में आयोजित अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वावलंबन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, गौ-संरक्षण, शिक्षा-संस्कार एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामों से ही प्रदेश एवं राष्ट्र का अभ्युदय संभव हो सके। शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि जिला सदस्य गुलाब चंद्र गोलन ने परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्योदय मध्यप्रदेश अभियान की सराहना करते हुए कहा की गांवों में संसाधन भरपूर हैं, लेकिन जागरूकता की कमी से कई योजनाएं समाज तक नहीं पहुंच पातीं। परिषद का यह अभियान स्वैच्छिकता एवं सामूहिकता से आत्मनिर्भर, नशा मुक्ति युवा, विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहायक बनेगा। वेद प्रकाश तिवारी , ए.पी.ओ जनदप पंचायत ने जन अभियान परिषद के कार्यो समितियों, अभियानों एवं परिषद के नेटवर्क की सराहना की और शासन द्वारा विकसित मध्यप्रदेश हेतु चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। ब्लॉक समन्वयक श्रीमति ज्योति मिश्रा ने आभार जताते हुए परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा की जन अभियान परिषद शासन एवं समाज के बीच मजबूत कड़ी बनकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।संचालन शिक्षक शिव कुमार चौरसिया ने किया बाबूलाल अहिरवार ने अभियान की रूपरेखा बनाई और स्वदेशी बस्तुओ को अपने जीवन में अपनाने एवं नशा मुक्त युवा होने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम में पं.धनी तिवारी, जिला योजना समिति सदस्य, पूर्व प्राचार्य आर एस अहिरवार,रघुवीर राय सरपंच, बंदना पटेरिया,मुकेश त्रिवेदी, प्रकाश अदावन , आदित्य तिवारी, विश्वनाथ यादव,किशनलाल अहिरवार, राजकुमार लोधी, रामा यादव, हीरालाल अहिरवार,नीलेश तिवारी,नवांकुर, प्रसफुटन, समितियों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राये और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।